ओवैसी के सरकारी बंगले पर कथित तौर पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर से हमला किया गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में आवास के पास कुछ पत्थर बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने इन्हें ओवैसी के आवास पर फेंका था. फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
Originally published at आज तक

