पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है. सुमन कांजीलाल रविवार को टीएमसी में शामिल हो गए. बंगाल में बीजेपी की सीटों की संख्या अब 2021 के विधानसभा चुनावों में जीती 77 सीटों में से 69 हो गई है. TMC ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जनविरोधी नीतियों और नफरत भरे एजेंडे को खारिज करते हुए सुमन कांजीलाल TMC परिवार में शामिल हो गए.
Originally published at आज तक

