राजस्थान के ब्यावर शहर के अजमेर रोड बाईपास स्थित एक रिसोर्ट के पास एक ट्रेलर पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर में जा घुसा, जिसके कारण भीषण आग लग गई. इस हादसे के दौरान टैंकर में फंसने से दो लोगों की जिंदा झुलसने से मौत हो गई. वहीं हादसे में ट्रेलर चालक और कॉलोनी की एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Originally published at आज तक

