.
महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी होने पर यात्री एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट के कर्मचारियों से भिड़ गए. दरअसल अहमादाबाद की जिस फ्लाइट को दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरनी थी वो किसी समस्या के कारण उड़ान नहीं भर पाई. यात्री एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार करते रहे लेकिन एयरलाइन ने शाम 7 बजकर 15 मिनट पर अहमदाबाद की फ्लाइट को ही कैंसिल कर दिया.
इसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और स्पाइसजेट के कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई. इससे पहले विमान में यात्रियों के बोर्ड करने के बाद विमान गर्म हो गया था जिसके बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया गया था.
बताया जा रहा है कि पुणे से दिल्ली के लिए शाम 7:40 बजे गो फर्स्ट की उड़ान में भी बोर्डिंग में देरी हुई. बोर्डिंग गेट के काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और यात्री सूचना का इंतजार करते रहे.
हमे फॉलो करें
| Telegram | Joint group |
| Joint group | |
| Like Page | |
| Youtube | Click here |
| Admin Instagram | FOLLOW |
Originally published at आज तक

